व्यापार जगत की विश्वसनीय खबरें

विज्ञापन

,

देशभर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य और निर्बाध: इंडियनऑयल

साझा करें:


WhatsApp



Facebook



X

विज्ञापन स्थान

मुंबई: इंडियनऑयल ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि पेट्रोल (एमएस) और डीजल (एचएसडी) की उपलब्धता देशभर में सभी आपूर्ति चैनलों के माध्यम से सामान्य और निर्बाध बनी हुई है।

कंपनी के अनुसार, 1 से 21 अप्रैल 2026 के दौरान खुदरा बिक्री में पेट्रोल और डीजल की मांग में 13 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ी हुई मांग को इंडियनऑयल ने अपने 42,000 से अधिक पेट्रोल पंपों के व्यापक नेटवर्क, मजबूत लॉजिस्टिक्स और प्रभावी सप्लाई चेन के माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा किया है।

कंपनी ने कहा कि उसकी मजबूत वितरण व्यवस्था देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को बिना किसी बाधा के पूरा करने में सक्षम है।

इंडियनऑयल ने ग्राहकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

कंपनी ने पारदर्शी और विश्वसनीय संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए देशभर में निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

साझा करें:


WhatsApp



Facebook



X


और खबरें