व्यापार जगत की विश्वसनीय खबरें

विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर बीएमएचआरसी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

साझा करें:


WhatsApp



Facebook



X

विज्ञापन स्थान

भोपाल, 13 जून।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 13 जून को आईसीएमआर–भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी), भोपाल के रक्ताधान चिकित्सा विभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीएमएचआरसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ महावीर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ विकास सिंह बागरी के सहयोग से विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

शिविर के दौरान कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने बताया कि रक्तदान से प्राप्त रक्त को विभिन्न रक्त अवयवों, जैसे लाल रक्त कणिकाएं (Red Blood Cells), प्लेटलेट्स और प्लाज्मा में पृथक किया जाता है। इन रक्त अवयवों का उपयोग अलग-अलग मरीजों की आवश्यकता के अनुसार किया जाता है। इस प्रकार एक यूनिट रक्त कई मरीजों के उपचार में सहायक बन सकता है।

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून को एनराइज़ सयाजी होटल, भोपाल में भी एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की गई है।

साझा करें:


WhatsApp



Facebook



X


और खबरें