निराश्रित गोवंश के पोषण हेतु पशु आहार की आपूर्ति को औपचारिक रूप देने के लिए संयुक्त अनुबंध पर हस्ताक्षर
भोपाल, 4 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में आश्रय प्राप्त निराश्रित गोवंश को समुचित पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सुदाना’ पशु आहार की आपूर्ति को औपचारिक रूप देने हेतु आज संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भोपाल में एक संयुक्त अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
अनुबंध के अनुसार, राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन तथा मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, भोपाल द्वारा प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं तक ‘सुदाना’ पशु आहार पहुंचाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गौशालाओं में आश्रय प्राप्त निराश्रित गोवंश को पशु आहार उपलब्ध कराकर उनके पोषण में सहयोग करना है।
यह संयुक्त अनुबंध पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड, मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन तथा मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के मध्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री जयदेव बिस्वास, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने कहा, “पंजीकृत गौशालाओं में आश्रय प्राप्त निराश्रित गोवंश को पशु आहार उपलब्ध कराने में सहयोग करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गौशालाओं तक ‘सुदाना’ पशु आहार पहुंचाने की इस पहल में मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन सक्रिय भूमिका निभाएगा। संबंधित विभाग एवं संस्थाओं के समन्वय से पशु आहार की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जाएगा।”
बैठक में डॉ. पी.एस. पटेल, संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश शासन एवं प्रभारी प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड, मध्य प्रदेश शासन; श्री जयदेव बिस्वास, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन, भोपाल; डॉ. प्रवीण शिंदे, कार्यकारी संचालक, मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, भोपाल; डॉ. अनुपम अग्रवाल, रजिस्ट्रार, मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड; डॉ. शुभांकर नंदा, समूह प्रमुख, समन्वय, मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन, भोपाल; डॉ. विनीत तिवारी, अतिरिक्त उपसंचालक, मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड तथा डॉ. प्रियकांत पाठक, अतिरिक्त उपसंचालक, संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग उपस्थित रहे।
प्रेस विज्ञप्ति
मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन, मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम एवं गौ संवर्धन बोर्ड पंजीकृत गौशालाओं को प्रदाय करेंगे ‘सुदाना’ पशु आहार
निराश्रित गोवंश के पोषण हेतु पशु आहार की आपूर्ति को औपचारिक रूप देने के लिए संयुक्त अनुबंध पर हस्ताक्षर
भोपाल, 4 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में आश्रय प्राप्त निराश्रित गोवंश को समुचित पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सुदाना’ पशु आहार की आपूर्ति को औपचारिक रूप देने हेतु आज संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भोपाल में एक संयुक्त अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
अनुबंध के अनुसार, राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन तथा मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, भोपाल द्वारा प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं तक ‘सुदाना’ पशु आहार पहुंचाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गौशालाओं में आश्रय प्राप्त निराश्रित गोवंश को पशु आहार उपलब्ध कराकर उनके पोषण में सहयोग करना है।
यह संयुक्त अनुबंध पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड, मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन तथा मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के मध्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री जयदेव बिस्वास, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने कहा, “पंजीकृत गौशालाओं में आश्रय प्राप्त निराश्रित गोवंश को पशु आहार उपलब्ध कराने में सहयोग करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गौशालाओं तक ‘सुदाना’ पशु आहार पहुंचाने की इस पहल में मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन सक्रिय भूमिका निभाएगा। संबंधित विभाग एवं संस्थाओं के समन्वय से पशु आहार की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जाएगा।”
vबैठक में डॉ. पी.एस. पटेल, संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश शासन एवं प्रभारी प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड, मध्य प्रदेश शासन; श्री जयदेव बिस्वास, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन, भोपाल; डॉ. प्रवीण शिंदे, कार्यकारी संचालक, मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, भोपाल; डॉ. अनुपम अग्रवाल, रजिस्ट्रार, मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड; डॉ. शुभांकर नंदा, समूह प्रमुख, समन्वय, मध्यप्रदेश स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन, भोपाल; डॉ. विनीत तिवारी, अतिरिक्त उपसंचालक, मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड तथा डॉ. प्रियकांत पाठक, अतिरिक्त उपसंचालक, संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग उपस्थित रहे।

