itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

मोहन जोशी ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट के बैनर तले बन  रही डॉ. विमल राज माथुर की मराठी फ़िल्म “अभया” में नज़र आएंगे

मोहन जोशी ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट के बैनर तले बन रही निर्माता डॉ. विमल राज माथुर की मराठी फ़िल्म "अभया" में नज़र आएंगे

मुम्बई। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहन जोशी अब एक लंबे अंतराल के बाद निर्माता डॉ. विमल राज माथुर की अकमिंग मराठी फ़िल्म “अभया” में दिखाई देंगे। फ़िल्म के सेकन्ड शेड्यूल की शूटिंग मुम्बई में की जा रही है, जहां मोहन जोशी के सीन फिल्माए गए। मुम्बई की दौड़ती भागती ज़िंदगी से दूर पुणे में वह काफी समय से हरियाली और प्रकृति के निकट अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्रोड्यूसर रूपेश डी गोहिल ने कहा कि मोहन जोशी फ़िल्म में सेंट्रल कैरेक्टर निभा रहे हैं। फ़िल्म का प्लॉट उनके किरदार के इर्दगिर्द घूमता है। इस किरदार को मोहन जोशी ही निभा सकते थे। हम पुणे में उनके फार्म हाउस में मिलने गए, उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी और इस किरदार के लेयर्स और शेड्स को पसन्द किया। और इस फ़िल्म में काम करने को तैयार हुए। इस की शूटिंग के लिए वह विशेष रूप से पुणे से मुंबई आए। मोहन जोशी ने कहा कि मराठी फिल्म अभया का हिस्सा बनकर खुश हूं। इसमें मेरा निगेटिव रोल है, ग्रे शेड है, इसकी कथा दर्शकों को चौंकाएगी। सभी से अपील है कि जब भी रिलीज़ हो, फ़िल्म अभया जरूर देखें। फ़िल्म के निर्माता डॉ. विमल राज माथुर ने कहा कि हम मोहन जोशी जैसे ऎक्टर के आभारी हैं कि वह हमारी फ़िल्म अभया की टीम से जुड़े। वह बेहद सपोर्टिव अभिनेता हैं, उन्होंने फ़िल्म में शामिल होकर इसे चार चांद लगा दिया है। निर्माता डॉ. विमल राज माथुर ने शूट किए गए दृश्यों के बारे में बताया कि इन दिनों नेता और बिज़नसमैन हर चीज अपने पंडित से पूछकर करते हैं, कुछ ऐसा ही सीन मुम्बई में फिल्माया गया। साथ ही हमने मोहन जोशी का इंट्रो सीन भी शूट किया।  क्राइम थ्रिलर मराठी फिल्म “अभया” का निर्माण ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट लिमिटेड और आरडीजी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया जा रहा है। दृश्यम फेम कमलेश सावंत ने कांस्टेबल सावंत का किरदार अदा किया है वहीं योगिता भोसले सावित्री के रूप में नजर आएंगी। फिल्म यूसुफ सूरती द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है। फिल्म में बाकी कलाकारों में हर्षा निकम, श्रद्धा वाघ और आरोही भोईर के नाम उल्लेखनीय हैं। फिल्म के सिनेमाटोग्राफर विमल मिश्रा हैं।

सुमुखी सुरेश के बिल्कुल नए शो “होमोनल!” के साथ खूब हंसें।

sumukhi 1

सुमुखी सुरेश के बिल्कुल नए शो “होमोनल!” के साथ खूब हंसें। क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आपकी भावनाएं एक भागती हुई ट्रेन में सवार हैं, जिसे हॉरमोन नामक एक अदृश्य कंडक्टर द्वारा ईंधन दिया जा रहा है? खैर, आप अकेले नहीं हैं! भारत की हास्य …

Read More

कृष्ण-सुदामा मिलन भक्त व भगवान का मिलन है

WhatsApp Image 2024 05 30 at 5.05.01 PM 4

दतिया 30 मई : जिले की निचरोली (तहसील भांडेर) में चल रही 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम  दिन प्रख्यात कथावाचक श्रीनिवास पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की बड़ी ही मार्मिक और करुण कथा सुनाई कथा के विभिन्न प्रसंगों में उन्होंने बताया कि …

Read More

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 के दिल्ली प्रीव्यू में शानदार प्रोग्राम पर हुई चर्चा 

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024

होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में 1 से 5 फरवरी को आयोजित होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का प्रीव्यू आज द लीला पैलेस, नई दिल्ली में रखा गया| फेस्टिवल के प्रोडूसर टीमवर्क आर्ट्स ने इस प्रीव्यू में फेस्टिवल के 17वें संस्करण की झलकी प्रस्तुत की| साहित्य के इस महाकुम्भ में 16 भारतीय और 8 अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं शामिल होंगी| भारतीय …

Read More