itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

अपने कमाल के लुक और गजब के फीचर्स के साथ Top 10 Upcoming SUV 2024 जिनके लॉन्च होने पर मचेगा धमाल

Top 10 Upcoming SUV: नए साल की शुरुआत के साथ भारतीय बाजार में कई बेहतरीन गाड़ियों लाँच होने वाली है। , जिनका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। 2024 में कई बेहतरीन गाड़ियों की पेशकश की जाने वाली है।इसके साथ ही 2024 में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों के भी लाँच किये जाने की उम्मीद है

यहाँ पर Top 10 Upcoming SUV 2024 के बारे में जानकारी दी गई है, जो कि 2024 में लॉन्च होगी।


महिंद्रा अपनी थार का 5 डोर संस्करण नए साल की शुरुआत के साथ किसी भी समय लॉन्च कर सकती है । महिंद्रा थार 5 डोर में कई बेहतरीन डिजाइन एलिमेंट्स के साथ बेहतरीन फीचर्स और सुविधा मिलने वाली है। महिंद्रा थार 5 डोर में वर्तमान थार के समान इंजन विकल्प मिलने वाले हैं। हालांकि इंजन को बड़ी बॉडी को पावर देने के लिए ट्यून किए जाने की संभावना है। अंदर फीचर्स में हमें 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और कई बेहतरीन सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Mahindra Thar 5 Door 2 1024x585 removebg preview


Top 10 Upcoming SUV की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा का नाम आता है, जिसे कि 2024 में नई जनरेशन के साथ पेश किया जाने वाला है। इसे 2024 में लॉन्च किया जाएगा। नई जनरेशन हुंडई क्रेटा को कई बेहतरीन अपडेट के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जाने वाला है। इसमें ADAS तकनीकी के साथ 360 डिग्री कैमरा और कई बेहतरीन सुविधाएं मिलने वाली है। हालांकि इंजन विकल्प परिवर्तन नहीं किए जाने की संभावना है। Top 10 Upcoming SUV

Hyundai Creta Facelift 2 1024x585 2 removebg preview


Top 10 Upcoming SUV लिस्ट पर तीसरे नंबर पर हुंडई अल्काजार का नाम आता है। इसे हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की कुछ समय बाद लॉन्च किया जाएगा। इसे भी हुंडई क्रेटा के समान अपडेट के साथ इंजन विकल्प और सुविधाएं मिलने वाली है।

Diwali Offer Hyundai 4 1024x585 removebg preview



Top 10 Upcoming SUV लिस्ट में मारुति की तरफ से ग्रैंड विटारा सेवन सिटर का भी नाम आता है, इसे एक नए साल की शुरुआत के साथ पेश किया जाने वाला है। वर्तमान में Grand virata का 5 सीटर संस्करण भारतीय बाजार में उपलब्ध है। नई 7 सीटर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा वर्तमान इंजन व्हीकल के साथ ही संचालित किया जाएगा। हालाँकि उम्मीद है कि इसमें कुछ और फीचर्स को भी जोड़ा जाए। इसके अलावा पहले यह भी घोषणा की गयी है कि इसे अब ADAS तकनीकी के साथ पेश किया जाएगा।

grand vitara removebg preview


Top 10 Upcoming SUV की लिस्ट पर पांचवें नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट का नाम आता है, इसे नए साल की शुरुआत के साथ पेश किया जाने वाला है। महिंद्रा एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट का कई बार परीक्षण सभी भारतीय सड़कों पर सामने आ चुका है। नई जनरेशन XUV300 का बेहतरीन अपडेट के साथ आने वाली है।

Mahindra XUV300


XUV300 फेसलिफ्ट के साथ भारतीय बाजार में XUV400 फेसलिफ्ट को भी लॉन्च किया जाने वाला है। XUV400 इलेक्ट्रिक में भी बड़े स्तर पर परिवर्तन किए जाने वाले हैं। इसके साथ ही इसके बैटरी विकल्प रेंज में भी बढ़ोतरी किए जाने की संभावना है। इसे भी 2024 में किसी समय पेश किया जाएगा ‌

Mahindra XUV400


नए साल की शुरुआत के साथ हमें उम्मीद है कि महिंद्र बोलोरो नियो प्लस को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। वर्तमान में महिंद्रा बोलेरो नियो केवल एंबुलेंस संस्करण के अंदर अपनी सुविधा दे रही है। महिंद्र बोलोरो नियो प्लस को 2.2 लीटर इंजन के साथ संचालित किया जाएगा। यह एक 10 सीटर एसयूवी होने वाली है।

neo removebg preview


Top 10 Upcoming SUV की लिस्ट में आठवें नंबर पर टाटा कर्व का नाम आता है, जिस की सबसे पहले इलेक्ट्रिक और उसके बाद पेट्रोल के अंदर पेश किया जाएगा। टाटा कर्व इलेक्ट्रिक को कई बार भारतीय सड़कों पर परीक्षण करते हुए देखा गया है। टाटा कर्व कई बेहतरीन सुविधाएं के साथ पेश किया जाएगा।

Tata removebg preview



नए साल की शुरुआत के साथ हमें उम्मीद है कि टाटा सफारी और हैरियर को पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। वर्तमान में इसे केवल डीजल इंजन विकल्प के साथ ही पेश किया जाता है। टाटा हैरियर फेसलिफ्ट और सफारी फेसलिफ्ट में कई बेहतरीन फीचर्स पेश किया गया है। और इसे 2025 तक इलेक्ट्रिक संस्करण में पेश किया जाएगा।

safari removebg preview


Leave a comment