itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

सी.एस.आई.आर.-एम्प्री ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

Bhopal : सी.एस.आई.आर.-प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसन्धान संस्थान, भोपाल ने तृतीय जनजातीय गौरव दिवस 2023 के उपलक्ष्य में 24 नवम्बर को RGPV-UIT, झाबुआ के साथ एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया | इस कार्यक्रम में UIT झाबुआ के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया और सी.एस.आई.आर. – एम्प्री में हो रहे शोध कार्यो से अवगत हुए | UIT झाबुआ के प्राचार्य डॉ उमेश बनोधा ने एम्प्री द्वारा जनजाति विकास हेतु आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए निदेशक एम्प्री एवं वैज्ञानिकों को धन्यवाद प्रस्तुत किया |

आज ही के दिन एम्प्री ने एकलव्य मॉडल आवासीय (गुरुकुलम) विद्यालय, भोपाल में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और आदिवासी कल्याण  सम्बंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया | स्कूल के प्राचार्य डॉ यशपाल सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया | इस कार्यक्रम के मंच से एम्प्री के निदेशक प्रो अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने आदिवासी समाज के विद्यार्थियों को अपने संबोधन से  प्रोत्साहित किया | मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के डॉ प्रवीण दिघर्रा एवं डॉ विकास शेंडे ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं कला जगत के नवीन कार्यों से अवगत कराया | डॉ जय प्रकाश शुक्ल, मुख्य वैज्ञानिक, एम्प्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे एवं सी.एस.आई.आर के बारे में विस्तृत जानकारी साँझा की | उन्होंने सी.एस.आई.आर द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास एवं जिज्ञासा जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी | | इस कार्यक्रम में एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे सफल विद्यार्थियों को निदेशक एम्प्री ने पुरुस्कृत कर प्रोत्साहित किया |

Leave a comment