KBS
-

इंडियनऑयल और मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन
मुंबई: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडियनऑयल) ने देश की अग्रणी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड…
-

Škoda Auto India ने भारत में अपने 25वें साल में 500,000 गाड़ियों की बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया
ग्रोथ पर कमेंट करते हुए, Škoda Auto India के ब्रैंड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा, “हमारा बढ़ता नेटवर्क,…
-

एक्सक्लूसिव. लीजेंडरी. पेश है: ग्लोबल आइकॉन – Škoda Octavia RS की वापसी
Škoda Auto इंडिया की वेबसाइट पर 6 अक्टूबर से प्री-बुकिंग शुरू होगी मुंबई, 25 सितंबर, 2025 – Škoda…
-

अपोलो कैंसर सेंटर्स ने शुरू किया #OraLife
– मुँह के कैंसर की समय पर पहचान के लिए स्क्रीनिंग कार्यक्रम• ईशा फाउंडेशन के साथ साझेदारी, तम्बाकू छोड़ने के लिए सम्पूर्ण सहायता• तम्बाकू के असली नुकसान को उजागर करने के लिए #CutTheCost कैंपेन की शुरुआत इंदौर, 30 मई 2025:तम्बाकू का सेवन अब केवल व्यक्तिगत आदत नहीं रह गया है, यह एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट बन चुका है। भारत में दुनिया के करीब एक-तिहाई मुँह के कैंसर के मामले सामने आते हैं, हर साल 77,000 नए मरीजों की पहचान होती है और 52,000 मौतें होती हैं। इसकी जीवन दर केवल 50% है, जो विकसित देशों की तुलना में काफी कम है। 2022–23 के घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण के अनुसार, पान, तम्बाकू और नशे के सामान पर खर्च बढ़ रहा है, जिससे यह स्थिति और गंभीर हो गई है। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर, अपोलो कैंसर सेंटर्स (ACC) ने #OraLife लॉन्च किया है—एक सक्रिय स्क्रीनिंग पहल जो मुँह के कैंसर की प्रारंभिक पहचान पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजागरूकता फैलाना, नियमित जांच कराना और विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले लोगों—जैसे तम्बाकू और शराब का सेवन करने वाले, HPV-16 संक्रमण वाले या मुँह में पहले से घाव वाले लोगों—के लिए समय रहते हस्तक्षेप करना है। इस पहल के तहत, ACC ने ईशा फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है ताकि तम्बाकू की लत छोड़ने की इच्छुक व्यक्तियों को शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक समर्थन भी मिल सके। डॉ. सात्विक खड्ढर, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, अपोलो हॉस्पिटल, इंदौर ने कहा:“तम्बाकू उपभोक्ताओं में मुँह के कैंसर का खतरा 6 से 7 गुना ज्यादा होता है। यह एक ऐसा कैंसर है जिसे एक साधारण मुँह की जांच से जल्दी पहचाना जा सकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है समय रहते मामलों की पहचान करना—इसके पहले कि बहुत देर हो जाए।“ भारत में मुँह का कैंसर पुरुषों में सबसे आम कैंसर है और महिलाओं में भी यह तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा मामले सामने आते हैं जबकि केरल में सबसे कम। महाराष्ट्र, अहमदाबाद (शहरी क्षेत्र) और मेघालय में भी बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं, जिनका मुख्य कारण तम्बाकू सेवन है। चेन्नई की रिपोर्ट में ज़बान के पिछले हिस्से और मुँह के निचले भाग में कैंसर के मामले बढ़ने की बात कही गई है। पूरे देश में गाल की अंदरूनी परत सबसे ज़्यादा प्रभावित होती है। महिलाओं में भी बिना धुएँ वाले तम्बाकू के उपयोग में वृद्धि देखी जा रही है, जिससे पुरुषों और महिलाओं के बीच का अंतर कम हो रहा है। खासकर गरीब और पिछड़े इलाकों में जहां स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं, वहां बिना धुएं वाले तम्बाकू, पान और शराब के संयुक्त सेवन का खतरा ज्यादा है। अब यह बीमारी 31 से 50 साल के बीच के लोगों को ज़्यादा प्रभावित कर रही है और कुपोषण भी जोखिम को बढ़ा रहा है। मध्य भारत में भी मुंह और गले के कैंसर के सबसे ज़्यादा केस दर्ज होते हैं जिसमें ज़्यादातर एडवांस्ड स्टेज में इलाज़ कराने आ पाते हैं । इंदौर और आसपास के इलाकों में मुँह के कैंसर के केस तेज़ी से बढ़ रहे हैं और समय रहते इनकी पहचान बहुत ज़रूरी है । डॉ. होज़ेफ़ा लोकंडवाला, सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, अपोलो हॉस्पिटल, इंदौर ने कहा:“हमारा उद्देश्य है कि हम रोकथाम आधारित स्वास्थ्य संस्कृति को बढ़ावा दें। अगर मुँह के कैंसर को जल्दी पकड़ लिया जाए, तो यह पूरी तरह ठीक हो सकता है। हम 30 साल से ऊपर के हर व्यक्ति, खासतौर पर तम्बाकू सेवन करने वालों से अपील करते हैं कि वे स्क्रीनिंग करवाएं।“ #OraLife कार्यक्रम के अंतर्गत अनुभवी मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और सिर-गर्दन के सर्जन द्वारा मुँह की पूरी दृश्य और स्पर्श जांच की जाती है। यह लंबे समय तक न भरने वाले घाव, सफेद या लाल चकत्ते, गांठें या अल्सर जैसे लक्षणों की पहचान करता है, जिन्हें आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है। मानसिक और भावनात्मक सहयोग के लिए, अपोलो ने ईशा फाउंडेशन के साथ मिलकर आध्यात्मिक स्वास्थ्य को तम्बाकू से मुक्ति प्रयासों में शामिल किया है। इसके तहत, इच्छुक व्यक्ति सद्गुरु द्वारा निर्देशित एक 7 मिनट का ध्यान कर सकते हैं, जो सरल और प्रभावशाली है। “मिरैकल ऑफ माइंड“ नाम का यह मुफ्त ध्यान ऐप अब तक 20 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसमें गाइडेड मेडिटेशन, ट्रैकिंग, पर्सनल मैसेज और मोटिवेशनल रिवॉर्ड्स शामिल हैं।…
-

एयरटेल ने प्रीपेड यूज़र्स के लिए भारत का पहला ऑल-इन-वन ओटीटी एंटरटेनमेंट पैक किया लॉन्च
रु279 से शुरू होने वाले पैक्स में नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार , जी 5 और एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम समेत 25+…
-

प्रगति साथी – जहाँ हर सपना पाता है एक सच्चा साथी
धीरज दुबे और उनकी टीम का समर्पित प्रयास – आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की ओर एक पवित्र पहल भोपाल।कुछ…
-

जब किसी को रास्ता दिखाने वाला मिल जाए, तो मंज़िल दूर नहीं रहती”
धीरज दुबे: एक किसान परिवार से निकलकर हजारों लोगों की उम्मीद बनेभोपाल के धीरज दुबे एक साधारण किसान…
-

इंडियनऑयल के एक्स्ट्रापॉवर फ्लीट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025
मुंबई, 18 अप्रैल 2025 इंडियनऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रमुख एक्स्ट्रापॉवर फ्लीट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन – बिज़नेस प्रोसेस ट्रांसफॉर्मेशन श्रेणी में स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 100वें स्कॉच समिट के दौरान प्रदान किया गया, जो इंडियनऑयल द्वारा परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए नवाचार और ग्राहक-केंद्रित डिजिटल समाधान उपलब्ध कराने के प्रयासों को मान्यता देता है। इस प्रोग्राम ने फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए ईंधन प्रबंधन के तरीके को एक सुरक्षित, सुगम और तकनीक-सक्षम मंच के माध्यम से पूरी तरह से बदल दिया है। यह पुरस्कार श्री समीर कोचर, अध्यक्ष, स्कॉच डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा इंडियनऑयल की टीम को प्रदान किया गया। स्कॉच अवार्ड्स भारत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक हैं, जो शासन, वित्त, प्रौद्योगिकी और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिये जाते हैं। इस वर्ष के पुरस्कारों में अग्रणी बैंक, सरकारी संस्थाएं, प्रौद्योगिकी कंपनियां और निजी क्षेत्र के संगठनों की भागीदारी रही। इंडियनऑयल का चयन एक बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद हुआ, जिसमें अंतिम प्रस्तुति 11 मार्च 2025 को दी गई थी। एक्स्ट्रापॉवर फ्लीट कार्ड प्रोग्राम आज देशभर में लाखों फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए एक भरोसेमंद समाधान बना हुआ है, जो रीयल-टाइम नियंत्रण, पारदर्शिता और मूल्य वर्धित सुविधाएं प्रदान करता है जिससे ईंधन खरीद और संचालन में दक्षता आती है।
-

Paytm ने लॉन्च किया Made-in-India ‘MahaKumbh Soundbox’
– रियल टाइम डिजिटल स्क्रीन के साथ अब भुगतान अलर्ट और लेन-देन ट्रैकिंग और भी आसान नई दिल्ली,…
-

एयरटेल ने मध्य प्रदेश में नई सुविधा के साथ ग्राहक सेवा क्षमताओं का विस्तार किया
Bhopal, 2 अप्रैल, 2025: भारत की अग्रणी टेलीकॉम सेवा प्रदाता में से एक भारती एयरटेल ने अशोक नगर, मध्य प्रदेश में…
